घुटने बदलने का ऑपरेशन कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:22

ऑपरेशन की प्रक्रिया के दौरान, सर्जन हड्डी और रोगग्रस्त हिस्सों को हटा देता है। सर्जन हड्डी और रोगग्रस्त हिस्सों को वहां से हटाना शुरू करता हैं जहां से जांघ की हड्डी (फीमर) और पिंडली की हड्डी (टिबिया) घुटने के जोड़ पर मिलती है। इसके बाद उन सतहों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण से बदल दिया जाता है।

बढ़ती उम्र के साथ व्यक्ति को बहुत सी शारीरिक समस्याएँ होना शुरू हो जाती है, जैसे उच्च रक्तचाप, खराब पाचन तंत्र, कमजोर हड्डियाँ और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता। इन सभी समस्याओं के अलावा अगर सबसे बड़ी समस्या के बारे में बात की जाए तो वो निश्चित रूप से घुटनों का दर्द ही होगा बढती उम्र के साथ घुटनों में दर्द होने की समस्या भले ही आम हो, लेकिन जो लोग इससे जूझते हैं उनसे अगर पूछा जाए तो यह दर्द काफी भयावह होता है और सर्दियों के मौसम में यह दर्द काफी परेशानी पैदा करता है। इसी के साथ अगर व्यक्ति को पहले घुटनों से जुड़ी कोई समस्या हो तो उससे घुटनों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। घुटनों से जुड़ी एक ऐसी ही समस्या है ऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) घुटने के गठिया। 

इस गठिया की वजह से व्यक्ति को घुटनों का दर्द तो होता ही है साथ ही इसकी वजह से व्यक्ति विकलांग तक भी हो सकता है। घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो कई उपाय है जिससे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। जैसे – तेल से मालिश, घुटनों में जमा पानी को निकलवाना, दवाएं और भी कई घरेलू उपाय। लेकिन घुटनों के दर्द से जुड़े यह सभी उपाय अस्थाई होते हैं, जब तक तेल या दवा का असर रहेगा तब तक आराम मिलेगा उसके बाद फिर से घुटनों से जुड़ी समस्या होना शुरू हो जाती है। परन्तु घुटने बदलने का ऑपरेशन या नी रिप्लेसमेंट सर्जरी घुटनों से जुडे सभी समस्याओं का रामबाण उपचार है। नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की मदद से घुटनों के दर्द जुड़ी समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है, लेकिन अभी लोगों को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। चलिए इस लेख के जरिये इस नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बारे में सब कुछ जानने की कोशिश करते हैं। 
घुटना बदलने का ऑपरेशन क्या है? What is knee replacement operation?

घुटने के प्रतिस्थापन, जिसे घुटने की आर्थ्रोप्लास्टी (arthroplasty) या कुल घुटने का प्रतिस्थापन (total knee replacement) भी कहा जाता है, यह गठिया से क्षतिग्रस्त घुटने को पुनर्जीवित करने के लिए एक शल्य प्रक्रिया (surgical procedure) है। घुटना बदलने के ऑपरेशन में धातु और प्लास्टिक के हिस्सों का उपयोग घुटने के जोड़ के साथ-साथ घुटने के जोड़ को बनाने वाली हड्डियों के सिरों को ढकने के लिए किया जाता है। इस सर्जरी को उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो कि गंभीर गठिया या घुटने से जुड़ी किसी गंभीर चोट या अन्य समस्या से जूझ रहा होता है। घुटने के प्रतिस्थापन के तीन प्रकार हैं, रोगी की शारीरिक स्थिति को देखते हुए किसी एक विकल्प को अपनाया जाता है :- 

कुल घुटने का प्रतिस्थापन: पूरे घुटने को बदल दिया जाता है

आंशिक घुटने का प्रतिस्थापन: घुटने के केवल प्रभावित हिस्से को बदला जाता है

द्विपक्षीय घुटने का प्रतिस्थापन: दोनों घुटनों को एक ही समय में बदल दिया जाता है

घुटना बदलने का ऑपरेशन क्यों किया जाता है? Why is knee replacement surgery done?

वैसे तो घुटना बदलने का ऑपरेशन करने के कई कारण हो सकते हैं , लेकिन इसे करने का सबसे मूल कारण है ऑस्टियोआर्थराइटिस। ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटनों में होने वाला गठिया है जिसकी वजह से घुटनों में काफी दर्द होता है और इसकी वजह से काफी बार घुटनों की हड्डियाँ कमजोर होने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त भी हो जाती है। ऐसे में नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा जो लोग चलने, सीढ़ियाँ चढ़ने-उतरने और कुर्सियों पर उठने-बैठने के साथ-साथ घुटनों में किसी गंभीर चोट के शिकार होते हैं उन्हें भी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता पढ़ती है। 

जिन लोगों के घुटने स्थिर नहीं होते और जिनके घुटनों में लगातार सूजन रहती है उन्हें भी इस ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस के अलावा रुमेटीइड गठिया की वजह से भी व्यक्ति को घुटना बदलवाने का ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है। इसके अलावा, फ्रैक्चर, फटे कार्टिलेज (torn cartilage) और फटे स्नायुबंधन (torn ligaments) से घुटने के जोड़ को अपरिवर्तनीय क्षति हो सकती है जिसकी वजह से भी इस गंभीर ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ सकता है।

इन सभी के अलावा, एक व्यक्ति को निम्नलिखित कारणों से भी घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी पड़ सकती है। निम्नलिखित कारण 

दर्द की दवाएं

एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं 

भौतिक चिकित्सा

ग्लूकोसामाइन और चोंड्रोइटिन सल्फेट

दर्दनाक गतिविधियों को सीमित करना

चलने के लिए सहायक उपकरण का इस्तेमाल (जैसे बेंत)

घुटने के जोड़ में कोर्टिसोन इंजेक्शन

विस्कोसप्लिमेंटेशन इंजेक्शन 

वजन घटाने (मोटे लोगों के लिए)

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info